वैश्विक

लावेपोरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़: एक जवान शहीद

 श्रीनगर के लावेपोरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। इस मुठभेड़ में एक सीआरपीएफ का जवान शहीद हो गया है। वहीं तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। सैन्य सूत्रों कि माने तो श्रीनगर में नाका पार्टी चेकिंग अभियान चला रही थी।

इसी दौरान एक कार में मौजूद तीन आतंकियों ने खुद को फंसता देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक सीआरपीएफ जवान शहीद हो गया। वहीं जवाबी कार्रवाई में तीनों आतंकी मारे गए हैं। मगर अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

उधर आज अनुच्छेद 370 हटने के छह महीने पूरे होने कि वजह से पूरी घाटी में बंद का माहौल बना हुआ है। वहीं इसके चलते पूरे प्रदेश में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। घाटी में एक बार फिर माहौल को खराब करने की साजिश के तहत सौरा इलाके में पोस्टर चस्पा किए गए हैं। इसके तहत पांच फरवरी को पूरी घाटी में दुकानें बंद रखने को कहा गया है।

पोस्टर में कहा गया है कि पाकिस्तान समेत कई मुल्कों की ओर से पांच फरवरी को कश्मीर के समर्थन में प्रदर्शन किया जाएगा। चेताया गया कि यदि किसी ने दुकान खोलीं तो उसे नुकसान भुगतना पड़ सकता है। हालांकि, पुलिस ने पोस्टर को अपने कब्जे में ले लिया है।

पुंछ में मंगलवार सुबह से खराब चल रहे मौसम के बीच पाकिस्तानी सेना ने आतंकियों की घुसपैठ कराने की मंशा से सैन्य चौकियों और ग्रामीण क्षेत्रों के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। चौकस सेना की जोरदार जवाबी कार्रवाई के चलते पाकिस्तान का नापाक मंसूबा सफल नहीं हो पाया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21126 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + ten =