वैश्विक

Jammu and Kashmir: हिजबुल के चार ओवर ग्राउंड वर्कर गिरफ्तार

Jammu and Kashmir में पुलिस और सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों को आज यानी गुरुवार को हिजबुल के चार ओवर ग्राउंड वर्कर के सोपोर में होने की सूचना मिली। पुलिस और सुरक्षाबलों ने बड़ी मुस्तैदी से इस अभियान को अंजाम देते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है। पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इन ओवर ग्राउंड वर्कर से पूछताछ में कई खुलासे हो सकते हैं।
इससे पहले एक नवंबर को भी उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके से शुक्रवार को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया था। उनके पास से तीन हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए थे।

21 राष्ट्रीय राइफल्स तथा एसओजी की ओर से हंदवाड़ा में नाका लगाया गया था। चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को रोका गया। पूछताछ में इन्होंने लश्कर के ओजीडब्ल्यू के रूप में काम करने की बात स्वीकार की। इनकी पहचान मागाम हंदवाड़ा के जफर व तजामुल के रूप में हुई थी। ओवर ग्राउंड वर्कर जिसे संक्षेप में ओजीडब्ल्यू कहा जाता है। ये आम लोगों की तरह रहकर आतंकियों के लिए काम करते हैं।

किसी आतंकवादी घटना को अंजाम देने के लिए ये ओजीडब्ल्यू आतंकवादियों के लिए जमीन तैयार करते हैं। यह आतंकियों तक सुरक्षाबलों की सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही उनके लिए हथियार, पैसा और सुरक्षित ठिकाने का बंदोबस्त करते हैं। आतंकवादियों के साथ ही ये ओजीडब्ल्यू सेना के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk