खेल जगत

इंग्लिश खिलाड़ी आईपीएल 2021 के दूसरे फेज़ में उपलब्ध हो सकते हैं

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने संकेत दिए हैं कि इंग्लिश खिलाड़ी आईपीएल 2021 के दूसरे फेज़ में उपलब्ध हो सकते हैं. ईसीबी साथ ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से क्रिकेटरों को एशेज के दौरान परिवारों को साथ रखने की चर्चा की उम्मीद कर रहा है. 

ईसीबी के मुख्य कार्यकारी टॉम हैरिसन ने कहा, “आईपीएल के सम्मान को देखते हुए हम हमारे खिलाड़ियों के साथ चर्चा कर रहे हैं. बांग्लादेश दौरे के स्थगित होने से खिलाड़ियों के आईपीएल में उपलब्ध होने का अवसर होगा.”

उन्होंने आगे कहा, “खिलाड़ियों को अपने व्यस्त कार्यक्रम के चलते अपने शेड्यूल को मैनेज करना पड़ रहा है. यह चर्चाओं का दौर जारी है. लेकिन कोई भी फैसला खिलाड़ियों से बात करने के बाद ही लिया जाएगा.”

बता दें कि इंग्लैंड को तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए सितंबर-अक्टूबर में बांग्लादेश का दौरा करना था. हालांकि, अब यह दौरान मार्च 2023 तक स्थगित हो गया है. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाड़ियों के लिए आईपीएल में खेलने का रास्ता खुल गया है. हैरिसन ने साथ ही पुष्टि की है कि इंग्लिश बोर्ड क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ चर्चा कर रहा है.

गौरतलब है कि इंग्लैंड के कई खिलाड़ी आईपीएल का हिससा हैं. जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मोर्गन, सैम कर्रन, लियाम प्लंकेट, सैम बिलिंग्स, क्रिस वोक्स और क्रिस जॉर्डन जैसे स्टार खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा हैं.

यूएई में आईपीएल के दूसरे चरण की शुरुआत 19 सितंबर से होगी. आईपीएल 2021 के दूसरे फेज का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा.

इस साल मई में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ में संक्रमण के मामले मिलने के बाद भारत में खेले जा रहे आईपीएल को स्थगित कर दिया गया था. 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − eleven =