Indian Premier League ऑक्शन में 17.5 करोड़ में बिकने वाले कैमरून ग्रीन ने 27 रन देकर पांच विकेट चटकाये
Indian Premier League (आईपीएल) में मुंबई इंडियन से 17.50 करोड़ की मोटी रकम में जुड़ने वाले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज कैमरून ग्रीन ने मैच में 27 रन देकर पांच विकेट चटकाये.
इस दौरान उन्होंने थ्विनिस डि ब्रुइन, काइल वेयर्ने, मार्को यानसेन, कागिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी को आउट किया. यह उनके टेस्ट करियर की अब तक की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है. ग्रीन टेस्ट क्रिकेट में अब 23 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. दिसंबर 2020 में टेस्ट करियर का आगाज करने वाले ग्रीन ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच विनर बनकर उभरे हैं.

