उत्तर प्रदेश

Etah News: जूता व्यवसायी की गोली मारकर की हत्या

Etah News:  एक घटना बीते दिन को थाना कोतवाली नगर  के बालाजी मंदिर के पास पेश हुई, जहां बदमाशों ने एक युवा जूता व्यवसायी 25 वर्षीय अबरार हुसैन पुत्र इंतजार हुसैन निवासी पोता नगला की गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतक के भाई ने इकरार हुसैन ने बताया कि मेरे भाई जूता व्यवसायी था उसकी जूते की दुकान एटा के जीटी रोड स्थित सेंट्रल बैंक के सामने है। बीती रात्रि में वह दुकान बंद करके घर वापस जा रहा था तभी बालाजी मंदिर के समीप उसे अज्ञात लोगों ने गंभीर रूप से घायल कर गोली मारकर घायल कर दिया

मैं उसे टैंपू से लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा जहां उसका सही उपचार न हो पाने के कारण में उसे निर्मल जैन के यहां ले गया वहां पर भी उपचार न हो पाने के कारण मैं उसे मैट्रो अस्पताल में ले गया, जहां से उसे आगरा ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

घटना की परिजनों ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है, वहीं, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा कि मेरे भाई की मौत कैसे हुई है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर दीनानाथ मिश्रा से नहीं बात हो सकी।  जनपद मुख्यालय स्थित थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में चोरों, शेड़ियो तथा बदमाश आए दिन कोई भी घटना को अंदाम देते रहते हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =