Muzaffarnagar News: गन्ने की फसल पर टॉप बोरर (चोटीबेधक) कीट का मेकैनिकल (याँत्रिक) विधि है अत्यंत कारगर
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिला गन्ना अधिकारी, मुजफ्फरनगर, डॉ० आर०डी० द्विवेदी के नेतृत्व में गन्ने की फसल में यान्त्रिक बिधि से टौप बोरर (चोटीबेधक) के नियंत्रण हेतु कृषक अरुण पुत्र जसवीर सिंह, ग्राम भैसाना, चीनी मिल भैसाना (बुढ़ाना) के टयूबैल पर पीले बल्ब के प्रकाश ट्रेप (लाइट ट्रैप) की व्यवस्था कराकर उक्त कीट की तितलियां/मौथ को नष्ट किया गया।
इस विधि में पानी के हौज के ऊपर एक पीला बल्ब लगाकर टांग दिया जाता है, तथा हौज के पानी में केरोसिन आयल या किसी भी प्रकार का कीटनाशक मिला दिया जाता है।
पीले बल्ब की रोशनी पर चोटीबेधक की तितलियां रात्रि में आकर्षित होकर आती हैं और टकराकर अथवा बल्ब की गर्मी से घायल होकर हौज की पानी में गिरकर मर जाती हैं।
चूंकि चोटीबेधक की एक तितली २५० तक अंडे देकर अपना पीढ़ी बढ़ाती है, इसलिए तितली के मरते ही उसके आगे की पीढ़ी अपने आप समाप्त हो जाती है। इस विधि में कोई विशेष खर्च नहीं है और बहुत ही उपयोगी है।
किसान भाइयों से अपील है कि वे इस लाइट ट्रैप (पीले बल्ब) को अपने टयूबवेल की पानी की टंकी (हौज) के ऊपर लगाकर चोटीबेधक की तितलियों का नियंत्रण करें, ताकि इसके प्रकोप से गन्ने की फसल को बचाया जा सके। इस विधि का सफल प्रयोग चीनी मिल भैसाना के महाप्रबंधक (गन्ना) देवेंद्र कुमार और उनकी टीम द्वारा किसान के खेत पर किया जा चुका है।

