उत्तर प्रदेश

एटा: अवैध रूप से संचालित निजी नर्सिंग होम पर मिली शिकायत के आधार पर छापा

एटा जनपद मुख्यालय के प्रमुख बाजार गांधी मार्केट में स्थित महावीर चिकित्सालय पर जिलाधिकारी विभा चहल के आदेश पर आज एक अवैध रूप से संचालित निजी नर्सिंग होम पर मिली शिकायत के आधार पर छापा मारा गया है।

गांधी मार्केट में स्थित महावीर चिकित्सालय पर शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा छापा मार कार्यवाही की गई ।जिसमें क्लीनिक संचालक डॉ एम के जैन से क्लीनिक सम्बन्धित दस्तावेज चैक किए गए तो वह दिखाने में असमर्थ रहे। जांच के दौरान उनके क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन भी वर्ष 2003 में समाप्त हो गया था।

ए सी एम ओ डॉक्टर अभिनव दुबे ने बताया कि एटा के ही एक पीडित द्वारा जिलाधिकारी को एक शिकायत दी गयी थी। जिसमें आज से करीब 12 दिन पहले एक व्यक्ति अपने 10 माह के बच्चे की कान की समस्या को दिखाने इनके महावीर चिकित्सालय पर आया था। चिकित्सालय पर डॉक्टर एम के जैन ने आंख, नाक, कान, गला एवं दांत रोग विशेषज्ञ का बड़ा सा बोर्ड लगा रखा था ।

10 वर्षीय बच्चे की जांच के दौरान डॉक्टर एम के जैन द्वारा उसके कान में सलाई डाल दी। जिससे उसके कान का पर्दा फट गया और चिकित्सक द्वारा बच्चे को पुनः दिखाने आने पर कोई फालोअप नहीं किया गया उसे चिकित्सक द्वारा डराया धमकाया गया।

उसके द्वारा इस क्लीनिक के खिलाफ शिकायत की गयी शिकायत के आधार पर छापा मारा गया। छापे के दौरान दस्तावेज न पाये जाने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कानूनी कार्यवाही करते हुए क्लीनिक को सीज कर दिया है ।

 छापामार कार्यवाही में उप जिलाधिकारी सदर अबुल कलाम, ए सी एम ओ अभिनव दुवे , कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुभाष कठेरिया, व काफी पुलिस बल व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद थे 

 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 18 =