Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सीएचसी में वरिष्ठ लिपिक के सम्मान में हुआ विदाई समारोह का आयोजन

चरथावल। कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को विदाई समारोह आयोजित कर वरिष्ठ लिपिक ब्रिजेश कुमार को सेवानिवृत्त होने पर ढोल नगाड़ों के साथ भव्य विदाई दी गई। वरिष्ठ लिपिक ब्रिजेश कुमार सीएचसी चरथावल में करीब 21 वर्षों तक वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत रहे।

चरथावल सीएचसी सदस्यों की ओर से शनिवार को सीएचसी चरथावल में एक भव्य समारोह आयोजित कर सीएचसी के वरिष्ठ लिपिक ब्रिजेश कुमार का फूल मालाओं से स्वागत कर गुलदस्ते उपहार भेंट किये गये।

इस मौके पर चिकित्सा प्रभारी ड़ा सतीश कुमार कहा कि सेवानिवृत्त ब्रिजेश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग में ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने कार्य में योगदान दिया है।

वह मेहनती के साथ कार्यकुशल भी रहे।उनका कार्य हमेशा सराहनीय रहा।सीएचसी के समस्त परिवार की ओर से उनके स्वस्थ सुखी जीवन की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गयी।

उन्होंने कहा कि कार्यकाल में बेदाग होकर सेवानिवृत्त होना सबसे बड़ा सम्मान है।

मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सतीश कुमार,आनंद कुमार,व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज गर्ग,नवीन कुमार,हिमांशु त्यागी, मणिकांत त्यागी, दुर्गेश वर दीक्षित, डॉक्टर आसिफ,डॉक्टर जुबेर,मनोज त्यागी, डॉक्टर खालिद,फार्मशिस्ट मनोज त्यागी,डॉक्टर खालिद,डॉक्टर सबा रानी,डॉक्टर सुधा आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 − 1 =