उत्तर प्रदेश

Fatehpur: राज्य मंत्री नीलिमा कटियार के स्कोर्ट में लगी गाड़ी जानवरों को बचाने में पलटी

Fatehpur  जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के Nh2 स्थित संग्रामपुर गांव के पास  खागा जाते समय राज्यमंत्री नीलिमा कटियार की स्कोर्ट में आगे चल रही पुलिस की गाड़ी सड़क पर अचानक जानवरों के आ जाने ड्राइवर के संतुलन बिगड़ने पर गाड़ी पलटी खाते हुए रोड किनारे गड्ढे में पलट गई।

नेशनल हाई वे 2 पर गुजर रहे जानवरों को बचाने को लेकर पलटी स्कोर्ट की गाड़ी में चालक सहित तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। जिसकी जानकारी होने पर एसडीएम व सीओ खागा ने मौके पर पहुंचकर घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेज दिया।

जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद तीनों घायल पुलिस कर्मियों को जाने दिया। वहीं सीओ खागा गयादत्त मिश्रा ने बताया कि राज्यमंत्री नीलिमा कटियार का काफिला फ़तेहपुर से खागा आते समय Nh2 पर जानवरों के सड़क पर आने से स्कोर्ट में लगी पुलिस की गाड़ी जानवरों को बचने में पलट गई, तीन पुलिस कर्मियों को मामूली चोट आयी है जिनको जिला अस्पताल भेज दिया गया है।और राज्यमंत्री का काफिला आगे के कार्यक्रम में चला गया।

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + four =