Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर गांव बरला में चुनाव जीतने के 10 दिन बाद ही महिला ग्राम प्रधान की मौत

अभी तक शहर में ही कोरोना संक्रमण फैलने की बात सामने आ रही थी, लेकिन बरला के नवनिर्वाचित प्रधान कोरोना से मौत होने के अलावा कई अन्य मामले भी सामने आ चुके है, जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना मरीज की मौत हुई है। विशेषकर मोरना व खतौली क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने के बाद दर्जनों लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

कोरोना संक्रमण फैलने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में भी सभी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने सेनेटाईजेशन कराना शुरू कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बढ रही कोरोना बीमारी को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर आज सभी ग्राम पंचायतों में आशाओं के साथ राजस्व व विकास विभाग के कर्मचारी दवाई वितरण में जुटे ओर डोर टू डोर जाकर बीमार लोगों का कोरोना टेस्ट भी कराया गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × five =