Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नई मंडी कोतवाली पुलिस ने दो वाहन चोर दबौचे

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने चेकिग के दौरान दो वाहन चोरों को दबोच लिया। पुलिस ने दोनों से चोरी की कार और बाइक बरामद की है। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।

नई मंडी कोतवाल अनिल कपरवान ने बताया कि टीम ने चेकिग के दौरान पचेंडा पुलिया से दो बाइक सवार युवकों को दबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम शमशाद निवासी तेलियों वाली मस्जिद-कूकड़ा और इरफान निवासी गांव रोशनगढ़ जिला बागपत हाल निवासी मीनारा मस्जिद देवबंद बताया।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि उक्त बाइक चोरी की है। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चोरी की स्विफ्ट कार भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार उक्त दोनों जिला समेत मेरठ, सहारनपुर व आसपास के जिलों में वाहन चोरी को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस पता लगाने की में जुटी है कि बरामद वाहन कहां से चोरी किए गए थे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 16 =