उत्तर प्रदेश

Firozabad News: देश प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। इससे लूटने वालों के चेहरे की हवाइयां उड़ी हैं- Keshav Prasad Maurya

Firozabad News:  डिप्‍टी सीएम Keshav Prasad Maurya ने फिरोजाबाद जनपद को 600 करोड़ रुपये से अधिक की सौगातें दी हैं। उन्‍होंने विभिन्‍न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्‍यास किया। इस धनराशि से जिले में कई बड़े विकास कार्य होंगे। गौरतलब है कि फिरोजाबाद को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता रहा है। पिछले चुनाव में यहां भाजपा ने बढ़त हासिल की थी।

फिरोजाबाद में गुरुवार दोपहर पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा से पहले 661 करोड़ की परियोजनाओं का बटन दबाकर लोकार्पण और शिलान्यास किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा आज खुशी की बात है कि 143 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हो रहा है। 661 करोड़ के अलावा 925 करोड़ की परियोजनाएं पहले ही पूरी की जा चुकी हैं।

टूंडला रेलवे स्टेशन से 17 किमी सड़क चौड़ीकरण, मक्खनपुर – खैरगढ़ मार्ग के चैड़ीकरण, फतेहाबाद फिरोजाबाद मार्ग, नगला भाऊ के बच्चू बाबा रोड निर्माण की घोषणा करता हूं, ये काम 125 करोड़ के हैं। देश प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। इससे लूटने वालों के चेहरे की हवाइयां उड़ी हैं।

उन्‍होंने कहा कि भाजपा के सुशासन से विपक्षी हैरान हैं। सपा की गुंडा सरकार और भाजपा की सरकार का अंतर जनता जान रही हैं। यदि आपने 2017 में मौका नहीं दिया होता तो सपा का गुण्डाराज चल रहा होता। डिप्‍टी सीएम बोले हम विकास करते हैं।

2014 में मोदी सरकार बनी है तब से अब तक मोदी जी ने कभी छुट्टी ली है क्या। हर गरीब की किस्मत बदलने वाला नेता मोदी है। हम 2022 में उससे बड़ी विजय पाएंगे। जनता को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि मोदी का साथ दिया तो राम मंदिर बन रहा है। एक्सप्रेस वे बन रहा है। सब जगह काम हो रहा है। सबसे अपील करता हूँ कि 2022 में फिरोजाबाद में सभी सीटें जीतना है।

 पूर्व मंत्री जयवीर सिंह, जसराना विधायक रामगोपाल और पप्पू लोधी, शिकोहाबाद विधायक डॉ मुकेश वर्मा, टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर , सदर विधायक मनीष असीजा, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह लोधी, बीजेपी के महानगर अध्यक्ष राकेश संखवार आदि मौजूद थे ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − eight =