उत्तर प्रदेश

2017 के विधानसभा चुनाव से पहले Prayagraj में लुंगीछाप गुंडे घूमते थे: Keshav Prasad Maurya

Prayagraj: उपमुख्यमंत्री Keshav Prasad Maurya  ने पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी राज में लुंगीवाले और टोपीवाले गुंडे के दिन चले गए। शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री Keshav Prasad Maurya ने प्रयागराज में भाजपा द्वारा आयोजित व्यापारी सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले प्रयागराज में लुंगीछाप गुंडे घूमते थे। सर पर जालीदार टोपी लगाए हुए और हथियारों के साथ व्यापारियों को डराने और धमकाने का काम करते थे। ये जमीनों पर कब्ज़ा कर लेते थे और शिकायत न करने की धमकी देते थे।

Keshav Prasad Maurya ने  कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार आने के बाद इन गुंडों के दिन चले गए हैं और उनके चारों और फंदा कस दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा व्यापारियों, किसानों, गरीब लोगों के लाभ और कल्याण के लिए काम किया है और साथ ही उन्हें सुरक्षा भी प्रदान की है। भाजपा के शासनकाल में व्यापारियों और उद्योगपतियों का भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल है। उन्होंने यह भी दावा किया कि व्यापारियों ने 2014 से 2019 के बीच हुए सभी चुनावों में भाजपा का समर्थन किया है।

Keshav Prasad Maurya ने यह भी कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के लिए काम कर रही है। भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों में व्यापारियों और आम लोगों के समर्थन से 300 से अधिक सीटें जीतेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि एक तरफ केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी हैं तो दूसरी तरफ राज्य में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार चल रही है और इन सरकारों के कामकाज के तरीकों का एहसास राज्य की सभी जनता को है।

इस कार्यक्रम में शामिल हुए उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने भी समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव कह रहे हैं कि अगर उनकी सरकार आई तो बुलडोजर वापस हो जाएंगे। इसलिए लोग यह बेहतर तरीके से समझ सकते हैं कि अगर भाजपा सत्ता में नहीं आती है तो क्या होगा। हमने माफिया और डॉन लोगों पर ही बुलडोजर चलाया है।

 कहा कि अखिलेश यादव का संकल्प जिन्ना है। वो जिन्ना को याद करते हैं उससे हमें कोई तकलीफ नहीं है। लेकिन जब हम राम को याद करते हैं तो उन्हें तकलीफ होती है। साथ ही उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की पार्टी सपा छोटे दलों को साथ में जोड़ने का काम कर रही है लेकिन हमारी केमेस्ट्री जनता के साथ है    

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 − four =