उत्तर प्रदेश

Firozabad News: फेसबुक पर दोस्ती कर धर्म परिवर्तन करने का दबाव,सर कलम करने की धमकी

Firozabad News: पीएससी में तैनात सिपाही की 22 वर्षीय बेटी फेसबुक के जरिए अमरोहा निवासी शाहरुख उर्फ विहान से जुड़ी, लगभग एक माह पूर्व शाहरुख अपनी प्रेमिका से मिलने अमरोहा से फिरोजाबाद आया, उसके बाद वह उसे अपने साथ अमरोहा ले गया

वहां जाने के बाद उसके साथ निकाह करने के लिए धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा। इन दौरान पीड़ित को धमकी दी गई अगर वह उसके साथ निकाह नहीं करेगी तो वह उसके अश्लील फोटो और वीडियो फेसबुक पर वायरल कर देगा, जिसकी शिकायत पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई।

पुलिस की ओर से पीड़िता की तहरीर के आधार पर आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। जब पीड़ित से न्यूजट्रैक रिपोर्टर ने घर जा कर बातचीत की तो परिवार के लोग बदनामी से डरे दिखायी दिये। वहीं सर कलम की धमकी से परिवार के लोगों के चेहरे पर भय स्पष्ट दिखाई दिया।

वहीं, युवती का कहना है कि आरोपी युवक की मुस्लिम होते हुए भी फेसबुक, इंस्टाग्राम पर विहान नाम की फर्जी आईडी है। वह इनसे हिन्दू बनकर हिन्दू लड़कियों को फंसाकर धर्म परिवर्तन की धमकी देता है। आरोपी के बहन बहनोई भी पीड़िता का जीवन बर्बाद करने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित युवती के परिजनों ने सर कलम की धमकी के बाद थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20988 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 4 =