electricity
उत्तर प्रदेश

Firozabad: नेजा चढ़ाने आया था युवक,मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Firozabad: गांव मुहम्मदपुर खेरिया में उस समय चीख पुकार मच गई, जब नेजा चढ़ाने आया एक युवक खेत में अचेतावस्था में पड़ा मिला। परिजन उपचार के लिए चिकित्सक के पास लेकर गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार अपने परिजनों के साथ नीरज (35) पुत्र काशीराम निवासी वंशीपुरम थाना शिकोहाबाद थाना जसराना के गांव मुहम्मदपुर खेरिया निवासी अपने मामा रामनरेश यादव के यहां नेजा चढ़ाने आया था। नेजा चढ़ाने के बाद युवक के दिखाई न देने पर परिजनों ने उसकी खोज खबर ली तो युवक खेतों में अचेतावस्था में पडा मिला। पास में ही बिजली का तार टूटा पड़ा था। लोगों ने विभाग को सूचना देने के साथ ही युवक को उपचार के लिए शिकोहाबाद के जिला संयुक्त ‌चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक युवक की पत्नी बेबी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, नेजा चढ़ाने के बाद जहां घर में भजन कीर्तन हो रहे थे। वहीं हादसे के बाद चीख पुकार मची हुई है। ननिहाल में नेजा में गए युवक की बिजली करेंट से मौत होने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

परिजनों ने बताया कि लोग नेजा लेकर पैदल जा रहे थे। पीछे नीरज आ रहा था कि तभी वहां किसी तार से उसका हाथ टच हो गया, जिससे वह चिपक गया। जब तक लोगों की नजर उस पर पड़ी तो देखा तो नीरज जमीन पर पड़ा हुआ था। इसके बाद परिजन नीरज को आनन-फानन में शिकोहाबाद के जिला संयुक्त अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21522 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + nine =