उत्तर प्रदेश

Firozabad News: लड़कियों की तरह जुल्फें रखकर मोबाइल और नगदी लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार

Firozabad News: लड़कियों की तरह जुल्फें रखकर मोबाइल और नगदी लूटने वाले शातिर को पकड़कर पीड़ित ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उसके पास से लूटा गया मोबाइल भी बरामद हुआ है। थाना टूंडला क्षेत्र के गांव नगला सदा निवासी रामकुमार पुत्र जयंती प्रसाद एक दिसंबर की रात्रि करीब आठ बजे एत्मादपुर स्थित कोल्ड स्टोर से वापस घर के लिए एक ओटो में सवार हुए थे।

ओटो में चार लोग पहले से ही सवार थे। पीड़ित के मुताबिक मोहम्मदाबाद स्थित मंदिर के पास पहुंचते ही ओटो सवार बदमाशों ने उनके साथ मारपीट कर दी और उनकी जेब में रखे एक हजार रुपए और मोबाइल लूट लिया। उसके बाद उसे ओटो से धक्का देकर भाग गए थे।

पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। शुक्रवार दोपहर पीड़ित सुभाष चौराहा  से गुजर रहे थे तभी उनकी नजर मोबाइल लूटने वाले बदमाश पर पड़ी। उन्होंने शोर मचाते हुए बदमाश को पकड़ लिया। तभी वहां एकत्रित भीड़ ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट के बाद उसे सुभाष चौराहा पर तैनात पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने मोहम्मदाबाद स्थित बदमाश के घर से लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपित को पकड़कर थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस को धोखा देने के लिए लुटेरा लड़कियों की तरह बाल रखता है। वह अंधेरे का फायदा उठाकर चेहरा छिपाकर लूट करने के बाद भाग जाता है। अकसर लोग उसे लड़की समझकर पुलिस में शिकायत करते हैं।

दो दिन पहले भी गोलगप्पे खाने के दौरान एक बड़े बाल वाला युवक युवती का मोबाइल छींनकर फरार हो गया था। पीड़िता उसे महिला चोर बता रही थी। हालांकि मोबाइल लेकर भागने वाला कौन था, इसका अभी पता नहीं चल सका है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 5 =