फिल्मी चक्कर

Chakda ‘Xpress first look: तीन साल बाद एक्टिंग के मैदान में उतरीं Anushka Sharma

एक्ट्रेस Anushka Sharma एक बार फिर कमर कसकर मैदान में उतर चुकी हैं. जी हां, अनुष्का शर्मा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ (Chakda ‘Xpress) की शूटिंग शुरू हो चुकी है. इस बात की जानकारी हाल ही में रिलीज किए गए फिल्म के फर्स्ट लुक के साथ दी गई है.

Anushka Sharma ने प्रसिद्ध महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) का किरदार निभाया है. अनुष्का शर्मा की आखिर फिल्म ‘जीरो’ (Zero) थी, जिसमें वे शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के अपोजिट नजर आई थीं. यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी. वहीं, क्रिकेटर विराट कोहली से शादी के बाद यह एक्ट्रेस की पहली फिल्म है. 2017 में शादी के बाद के बाद अनुष्का ने बॉलीवुड से ब्रेक ले लिया था.

 

 
Anushka Sharma र्मा की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी. फिल्म के प्रोमो में अनुष्का क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के किरदार में नजर आती हैं और बंगाली एक्सेंट में एक डायलॉग कहती हैं ‘जब जर्सी खुद के नाम का नहीं तो फैन किसके नाम को फॉलो करेगा, किंतु चिंता करो ना, आज जर्सी पे अपना नाम बना लिया और कल अपना पहचान भी बना लेगा’.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी एक फास्ट बॉलर रही हैं और उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है. 

 
इंटरनेशनल क्रिकेट में झूलन गोस्वामी का करियर साल 2002-2021 के बीच का था. खबरों की मानें तो फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ की शूटिंग भारत समेत यूके में भी की जाएगी.

इस फिल्म को अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस  Clean Slate Filmz द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है. इससे पहले अनुष्का ‘एनएच 10’, ‘परी’ और ‘पाताल लोक’ जैसी चर्चित वेबसीरीज को प्रोड्यूस कर चुकी हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 3 =