उत्तर प्रदेश

Bareilly News: मैराथन दौड़ में भगदड़ मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर मामला दर्ज

Bareilly News: 4 जनवरी को प्रियंका गांधी की ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ थीम पर आयोजित मैराथन में भगदड़ मामले में प्रशासन ने कांग्रेसियों पर मुकदमा दर्ज कराया है. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और कुछ अज्ञात कार्यकर्ताओं पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. उनपर कोरोना नियम तोड़ने का भी आरोप लगा है.

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पर यह मुकदमा इस मामले में हुई एक जांच के आधार पर दर्ज किया गया है. इस जांच को बरेली के जिलाधिकारी ने करवाया था.इस घटना को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने कहा था कि जब वैष्णो देवी में भगदड़ मच सकती है, ये तो बच्चियां हैं.

ये इंसानी फितरत होती है, लेकिन मैं मीडियाकर्मियों से मांफी मांगती हूं, ये साजिश भी हो सकती है, कांग्रेस के बढ़ते जनाधार की वजह से इस तरह की साजिश हो सकती है.

इस घटना में छात्राएं भी घायल हुईं. घायल छात्राओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है. जानकारी के मुताबिक 108 एंबुलेंस के जरिए 3 छात्राओं को तुरंत अस्पताल भेजा गया. घटना के बाद शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची. पता लगाने की कोशिश हो रही है कि आखिर ये भगदड़ कैसे हुई.

प्रियंका गांधी ने इस कैंपेन को लेकर कहा था, ‘हर तरफ, जहां देखो महिलाओं का शोषण किया जा रहा है. महिलाओं के जो अधिकार हैं, वो उनको नहीं मिल रहे हैं. मेरे मन में आया कि महिलाओं के लिए कुछ करना है और सबसे बड़ी बात हम यही कर सकते हैं कि आपको समझा सकें

आप अपनी ‘शक्ति’ को पहचानिए.’ उन्होंने आगे कहा, ‘बहुत खुश हूं कि सभी पार्टियां समझ रही हैं कि अगर महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया, तो वोट नहीं मिलेगा. आप समझिए कि इस छोटी सी पहल से सभी राजनीतिक पार्टियां जागरूक हो गई हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × two =