Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नकल कराते पांच दबोचे

मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा सनानत धर्म कन्या इण्टर कॉलेज गांधी कॉलोनी में चल रही लोवर पी०सी०एस० की परीक्षा के दौरान सोल्वर गैंग के ०५ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गयां है। अभियुक्तगण मुख्य रूप से ग्रुप डी, हाईकोर्ट लोवर पी०सी०एस०, एम०टी०एस०, एस०एस०सी० परीक्षा आदि की परीक्षा सोल्वरों के माध्यम से करवाने का कार्य करते है।

जिसमें इनके द्वारा प्री परीक्षा से पूर्व ०१ लाख रूपए व प्री परीक्षा पास करने के बाद ०१ लाख रूपए तथा मैन्स परीक्षा से पूर्व ०१ लाख रूपए व मैन्स परीक्षा पास करने के बाद ०१ लाख रूपए तथा फाइनल सलेक्शन पर तय की हुई धन राशि लेते थे। जोकि नौकरी के हिसाब से ०५-०८ लाख रूप्ए तक होती थी। अभियुक्तगण द्वारा उपरोक्त परीक्षाओं को यू०पी० के विभिन्न जनपदों के अलावा अन्य राज्यों जैसे दिल्ली, देहरादून, पंजाब आदि में दिलवाने का काम कर चुके है।

गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश कुमार उर्फ प्रेम पुत्र मोतीलाल निवासी छनहा थाना बघेला पोस्ट विष्णुपुर जनपद रोहताश (बिहार), अमित कुमार पुत्र सुरेश कुमार भारद्वाज निवासी मौहल्ला कुटिया थाना कोतवाली जनपद बिजनौर, ऋषभ कुमार पुत्र प्रीतम सिंह निवासी टूंगरी थाना हीमपुर दीपा जनपद बिजनौर, विशेषांक पुत्र सोपाल सिंह निवासी मौहल्ला कुटिया थाना कोतवाली जनपद बिजनौर, हरेन्द्र सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह मौहल्ला कुटिया थाना कोतवाली जनपद बिजनौर है जिनसे ०१ लाख रूपए नकद, ०२ आधार कार्ड, वोटर आई० कार्ड, पैन कार्ड, ०२ मोटर साइकिल ये बरामद किये।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21026 posts and counting. See all posts by News-Desk