वैश्विक

यमुना एक्सप्रेसवे पर दो हादसों में पांच लोगों की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

आगरा मंडल में नववर्ष की पहली सुबह कोहरे ने कहर बरपाया है। यमुना एक्सप्रेसवे पर दो हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार में आग लगने से महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति की हालत गंभीर है।

यमुना एक्सप्रेसवे पर दोनों हादसे मथुरा जिले के थाना सुरीर क्षेत्र में हुए हैं। नोएडा की ओर से आ रहे बाइक सवारों माइल स्टोन 92 के समीप अज्ञात वाहन ने रौंद दिया।

इस हादसे में बाइक पर सवार विशाल गुप्ता निवासी आशीर्वाद भवन मानवत चौराहा मैनपुरी, कुलदीप निवासी माथुर चतुर्वेदी पुस्तकालय मोहल्ला मिश्राना मैनपुरी और करण वीर निवासी खेरिया थाना कागारौल, आगरा की मौत हो गई है।दूसरा हादसा सुरीर क्षेत्र में ही यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 85 के समीप हुआ है।

यहां स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई गई है। तीन लोग घायल हैं। इनके नाम पते की अभी जानकारी नहीं हुई है।

माना जा रहा है कि दोनों हादसे कोहरे के कारण हुए हैं। सुबह से घना छाया हुआ था। इससे कारण 100 दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार सवार महिला की जलकर मौत

उधर, आगरा जिले के फतेहाबाद क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा रात तकरीबन ढाई बजे हुआ है। आगरा से लखनऊ जा रही कार में आग लग जाने से रीमा पत्नी विकास यादव निवासी लखनऊ की जलकर मौत हो गई

जबकि रीमा का पति विकास यादव घायल हो गया है। पुलिस ने घायल को फतेहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत गंभीर है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × one =