तीन हजार रुपये के लिए बुजुर्ग को पहले खंभे से बांधा, फिर पीट-पीटकर मार डाला
ओडिशा में मटन की क़ीमत वसूलने के लिए हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां पर एक कसाई ने अपने अपने कस्टमर से पैसा वसूलने के लिए उसको इतना पीटा कि उसकी जान चली गई।
ग्राहक की हत्या करने बाद कसाई मौके से फरार हो गया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस आरोपी को ढूंढ रही है।
दरअसल, ओडिशा के बंडामुंडा तिलकनगर में रहने वाले 58 साल के सेलकर्मी पद्मलोचन कारोबारी देवाशीष साहू से तीन हज़ार रुपए का मटन उधर लेकर खा चुका था।
मटन की कीमत वसूलने के लिए देवाशीष उसके घर गया। मटन का पैसा न देने पर उसने बुजुर्ग सेलकर्मी को लात घुसों से मारा, जब इतने से मन नहीं भरा तो देवाशीष ने पदमलोचल को खंभे से बांध दिया और उसे इतना पीटा की वह अधमरा हो गया।
इसके बाद देवाशीष पद्मलोचन को घायल अवस्था में छोड़ कर वहां से भाग गया। जब आस पास के लोगों ने उसे अधमरा देखा तो उसे घर ले आए।
बिना इलाज़ के बुजुर्ग घर में ही पड़ा रहा और सुबह होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया पद्मलोचन की मौत के बाद उसके भाई कमल पूर्ति ने मटन कारोबारी के खिलाफ बंडामुंडा थाने में केस दर्ज कर दिया।
जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मटन कारोबारी देवाशीष के घर पर धावा बोला लेकिन वह घर से भी फरार पाया गया।
मृतक पद्मलोचन के भाई कमल पूर्ति ने बताया कि मेरे भाई ने तीन हजार का मीट खाया था।
मैंने अपने भाई से कहा था कि पैसे दे दो, लेकिन वह नहीं माना। एक दिन देवाशीष पैसे वसूलने आया और मेरे भाई की पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

