उत्तर प्रदेश

Telangana की महिला का अश्लील वीडियो बनाकर धर्म परिवर्तन करने को बनाया दबाव

Telangana प्रान्त की रहने वाली एक अनपढ़ महिला पूजा पांडेय को राजा पंडित उर्फ अमीन खान पुत्र जलालुद्दीन ने इटावा जनपद के थाना चौबिया इलाके में  अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने के बाद धर्म परिवर्तन करने का दवाब बनाया गया। इस मामले पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार तेलंगाना के बौनागिरी बंजारा हिल्स जिला यादागिरी की निवासी पीड़िता के घर पर आरोपी राजा पंडित उर्फ अमीन खान मजदूरी का कार्य करता था। तभी एक दिन आरोपी ने चुपके से महिला का नहाते हुए का वीडियो बना लिया।

इस वीडियो के आधार पर पीड़ित महिला को आरोपी ब्लैकमेल कर धमकी देने लगा कि मेरे साथ घूमने चलो नहीं तो मैं तुम्हारा वीडियो वायरल कर दूंगा। पीड़ित युवती ने ये भी बताया कि 16 फरवरी 2021 को जब उसके परिजन घर से बाहर गए तब उस दिन तेलंगाना से आरोपी राजा पंडित उर्फ अमीन खान पीड़ित महिला को जबरदस्ती करके अपने ग्राम मसनाई पोस्ट पुंजा थाना चौबिया जनपद इटावा ले आया।

वहीं, पीड़िता ने कहा कि अश्लील वीडियो व धर्म परिवर्तन के बारे में किसी से कोई बात न बताने को लेकर धमका गया। जब पीड़ित युवती ने इस पर आपत्ति जताई तो उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी अमीन खान व उसके अन्य साथियों ने कई बार शारीरिक शोषण भी किया। वहीं, एक दिन मौका देखकर पीड़िता ग्राम मसनाई से निकलकर इटावा भाग आई।

जब यह सूचना बजरंग दल को मिली तो उनके कार्यकर्ताओं ने पीड़ित महिला से संपर्क किया और पीड़िता ने इटावा एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह को पूरे मामले के बारे में बताया। एसएसपी ने थाना फ्रेंड्स कॉलोनी व थाना चौबिया को संयुक्त टीम बनाकर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 5 =