उत्तर प्रदेश

UP Election 2022: कांग्रेस पार्टी है असली ब्राह्मणों की हितैषी- अंशू अवस्थी

UP Election 2022: अवस्थी ने बसपा के प्रबुद्ध सम्मेलन और ब्राह्मण विचार गोष्ठी पर निशाना साधते हुआ कहा कि बसपा के प्रबुद्ध सम्मेलन को स्वार्थ साधने का ढोंग बताया है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के इस स्वार्थी सम्मेलन को प्रबुद्ध औऱ ब्राह्मण समाज भलीभांति समझ रहा है और ये समाज इन सम्मेलनों से गुमराह होने वाला नही है।

ये समाज जानता है कि किसके साथ रहने में उनका भलाई है। उन्होंने वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी आरोप लगाया और कहा कि उनके शासन काल में ब्राह्मणों पर अत्याचार बढ़ा है, सरकार इसको रोकने में नाकाम साबित हुई है।

उन्होंने आगे कहा कि रायबरेली में जब ब्राह्मण परिवार को जिंदा जला दिया गया तब कांग्रेस के अलावा,कोई भी दल नजर नही आया, तब तो याद नही आयी ब्राह्मण के सम्मान और जान की तब तो अगर कोई ब्राह्मण के साथ खड़ा था तो वो कांग्रेस पार्टी ही थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ही संसद में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे ब्राह्मण पर अत्याचार को उठाया और जब चुनाव आया तो बाकी राजनैतिक दल प्रबुद्ध सम्मेलन का ढोंग कर रहे हैं।

काग्रेस पार्टी ने प्रदेश में ब्राह्मण समाज को 6 बार मुख्यमंत्री बनाया है दूसरे दलों ने तो एक बार भी नही। ब्राह्मण समाज जानता है कि कांग्रेस ही उनका असली परिवार है कांग्रेस में हमेशा सम्मान व प्रतिनिधत्व मिला और आगे भी मिलेगा। 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + four =