Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पत्नी की गोली मारकर हत्या करने वाले पति को खतौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

खतौली। गृहक्लेश में गोली मारकर पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले हत्यारोपित पति को पुलिस ने आला ऐ क़त्ल के साथ दबोचकर जेल रवाना कर दिया है।

जानकारी के अनुसार बुढ़ाना रोड़ निवासी स्क्रेप व्यापारी फिरोज़ ने गृहक्लेश के चलते रविवार प्रातरू अपनी पत्नी खुशनुमा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

मृतका खुशनुमा के भाई शारिक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके पुलिस हत्यारोपित की तलाश में जुट गयी थी। सोमवार को कस्बा इन्चार्ज राधेश्याम यादव की टीम ने बुढ़ाना तिराहे के पास फरार होने की फिराक़ में खड़े हत्यारोपित फिरोज़ को आला ए क़त्ल 315 बोर के तमन्चे सहित दबोचकर जेल भेज दिया।

कोतवाल एचएन सिंह ने बताया पति फिरोज़ के नशा करने का पत्नी खुशनुमा विरोध करती थी। जिसके चलते मियाँ बीवी में खटपट रहती थी। इसके अलावा संयुक्त परिवार होने के कारण मृतका खुशनुमा की ससुरालियों से भी अनबन रहती थी।

बताया गया आये दिन की किच किच से परेशान मृतका खुशनुमा पति फिरोज़ से अलग मकान लेकर रहने की बात करती थी। गृहक्लेश से तैश में आकर फिरोज़ ने पत्नी खुशनुमा की गोली मारकर हत्या कर दी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20768 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 2 =