जानसठ रोड स्थित ओम पैराडाइज में फ्लैट में लगी भयंकर आग
मुज़फ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित ओम पैराडाइज में बने एक फ्लैट में लगी भयंकर आग लगने से पैराडाइज में रहने वालों में मचा हड़कंप आनन फानन में सभी अपने कमरों से बाहर निकल खुले आसमान के नीचे आये
आग की सूचना दमकल विभाग को भी दी गई सूचना मिलते ही दमकल विभाग सहित सीओ नई मंडी एवं दो थानों की भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची
जहां कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया बताया जा रहा है कि जिस वक्त दमकल विभाग आग बुझाने के प्रयास में था
उसी वक्त अचानक आग लगने से घर में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया ब्लास्ट होते ही दमकल कर्मियों को जान बचाने के लिए फ्लैट से नीचे भी कूदना पड़ा
गनीमत यह रही की दमकल कर्मियों को कोई भी चोट नहीं आ सकी उधर आग के कारण पूरी कॉलोनी में हड़कंप मचा रहा
यहां दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दमकल की ३ गाड़ियों को मौके पर ले जाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है
जिस फ्लैट में आग लगी है वह जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर का बताया जा रहा है जोकि किसी कार्य से बाहर गए हुए हैं आग से लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।।
