फिल्मी चक्कर

स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी Gadar 2: The Katha Continues

फिल्म गदर: एक प्रेम कथा का सीक्वल Gadar 2: The Katha Continues रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. तारा सिंह के रूप में, सनी देओल ने अपने जीवन के प्यार सकीना को पाने के लिए पाकिस्तान की यात्रा की और हैंडपंप उखाड़कर दुश्मनों को धूल चटाई. गदर भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

22 साल बाद, अनिल शर्मा Gadar 2: The Katha Continues के साथ तारा सिंह को वापस ला रहे हैं. पिछले कुछ महीनों से, गदर 2 की रिलीज को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. अब, पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो जी स्टूडियो ने निर्देशक अनिल शर्मा और अभिनेता सनी देओल के परामर्श से गदर की रिलीज की तारीख तय कर दी है.

सूत्र ने बताया, ”Gadar 2: The Katha Continues 11 अगस्त, 2023 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी. कहा ये भी जा रहा है कि जल्द ही इसकी अनाउंसमेंट भी हो जाएगी. 

इसी मौके पर संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित एनिमल भी रिलीज होगी. इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में है.साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म गदर जहां 1947 में भारत के बंटवारे के दर्द को बयां करती हैं, वहीं इसका सीक्वल भारत-पाकिस्तान के एंगल से आगे बढ़ेगा. एक करीबी 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21032 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × two =