Moradabad News: छेड़छाड़ की शिकायत पर 6वीं के छात्र का काटा गुप्तांग
Moradabad News: छेड़छाड़ की शिकायत पर दबंगों ने 6वीं के छात्र का प्राइवेट पार्ट काट दिया। दरअसल, दबंगों ने उसकी बहन से छेड़खानी की थी। उसके पिता ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी थी। इसके बाद दबंग लगातार समझौते का दबाव बना रहे थे। पिता के इनकार पर दबंगों ने कहा था- अगर जेल जाना पड़ा तो छेड़छाड़ में नहीं, कत्ल में जाएंगे। पिता पर आरोप है दबंगों की बात नहीं मानने पर उसके बेटे के साथ ये वारदात अंजाम दी गई है।
भगतपुर थाना इलाके के गांव की 14 साल की बेटी के साथ करीब 3 महीने पहले के बिट्टू सिंह ने घर मे घुसकर छेडख़ानी की थी। जब शोर मचाने पर भीड़ इकट्ठा हुए तो आरोपी भाग गया। इसी को लेकर पीडित पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी तभी से आरोपी फैसले का दबाव बना रहे थे।
पिता ने फिलहाल फैसला करने से इनकार कर दिया जिसका नतीजा यह हुआ कि पीड़ित के 12 साल के लड़के को खेत में घसीट कर पीड़ित के पुत्र का प्राइवेट पार्ट किसी धारदार हथियार से काट कर पीड़ित के पुत्र को खेत के बीचों बीच फेंक कर चले गए। पुत्र के होश में आने उसने बताया कि बिट्टू और उसके साथियों ने मेरे साथ ऐसा किया है।
मासूम की हालत गंभीर है। पीड़ित पिता का कहना है 31 दिसम्बर को वे खेत पर फसल को खाद लगा रहे थे। उनका 12 साल का इकलौता बेटा खेत से वापस लौट रहा था। तभी रास्ते में आरोपी बिट्टू और उसके 2 भाई सुमित और बंटी उसे खींचकर खेतों में ले गए और धारदार हथियार से उसका गुप्तांग काट दिया।