उत्तर प्रदेश

मेरठ: चोरी की गाड़ियों में इंजन और चेसिस नंबर बदलने वाले गिरोह का खुलासा, सात गिरफ्तार

मेरठ से सटे मवाना में पुलिस ने लूट व चोरी की गाड़ियों में इंजन और चेसिस नंबर बदलने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के पास चोरी की चार कारें बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार इस गिरोह का कनेक्शन मेरठ के सोतीगंज से जुड़ा हुआ है जानकारी के अनुसार मवाना पुलिस ने प्रेस वार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि यह गिरोह गाड़ियों को लूटकर व चुराकर उनमें इंजन और चेसिस नंबर बदल देता था।

इस गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आमीन निवासी मवाना, अरशद कुरैशी निवासी फलावदा, साबिर कुरेशी निवासी फलावदा, तोहिद कुरैशी निवासी फलावदा, जान मोहम्मद अंसारी निवासी मवाना, मेहराज अली निवासी अकबरपुर, सादत बहसूमा और फलावदा के ही इकराम कुरैशी निवासी नई बस्ती को गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर चार सेंट्रो गाड़ी बरामद हुई हैं। ये सभी गाड़ियां चोरी की हैं। इन गाड़ियों के इंजन और चेसिस नंबर भी बदले गए हैं।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गिरोह के सदस्य आसपास के जिलों में भी सक्रिय हैं। वहीं गिरोह का कनेक्शन मेरठ के सोतीगंज से जुड़ा है। 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 5 =