उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन की वर्कशॉप : सरकार हर क्षेत्र मे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार कर रही- डा0 सतेन्द्र सिंह
मोदीपुरम मेरठ: आज दिनांक 09 अगस्त 2021 को त्रयम्बकेश्वर महादेव मन्दिर संगठन के प्रान्तीय कार्यालय ग्राम सिवाया मेरठ में अलग प्रदेश की मांग करते हुए उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन ने वर्कशॉप का आयोजन किया. वर्कशॉप का संचालन ग्राम पंचायत सदस्य सुरजीत सिंह विहान व अध्यक्षता चौधरी ओमपाल सिंह ने की.
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह ने बताया कि संसार का सबसे महंगा न्याय हमारे पश्चिम उत्तर प्रदेश को मिलता है उन्होने ने बताया कि 15 यूनिवर्सिटीयों में से मात्र 3 यूनिवर्सिटी ही पश्चिम उत्तर प्रदेश में है साथ ही 30 मेडिकल कॉलेज में से मात्र तीन मेडिकल कॉलेज ही हम पश्चिम उत्तर प्रदेश वालों को दिए गए हैं
अभी प्रधानमन्त्री मोदी जी ने पांच मेडिकल कालेज बनाने की घोषणा की है पांचो ही पूर्वांचल मे बनेगे. सरकार हर क्षेत्र मे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।पश्चिम के किसी भी सांसद / विधायक मे इतना साहस नही है जो उनके सामने पश्चिमांचल के विकास की बात कर सके।
त्रयम्बकेश्वर महादेव मन्दिर संगठन के प्रान्तीय कार्यालय ग्राम सिवाया मेरठ में अलग प्रदेश की मांग करते हुए उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन ने वर्कशॉप का आयोजन किया। डॉ0 सतेंद्र, इकबाल सिंह, जगपाल सिह , अशोक दबाडी, अंकित , राजकुमार, जगबीर सिंह, अनुज विहान, अजीत विहान आदि ने भाग लिया pic.twitter.com/eWi5BLLZWR
— News & Features Network (@mzn_news) August 9, 2021
सुजीत विहान ने बताया कि हमारे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ना तो एनआईटी है ना आईआईटी है ना एम्स है, उन्होने ने बताया कि आज जनसंख्या के मामले में उत्तरप्रदेश संसार के पांचवे बड़े देश के बराबर है और इतने बड़े प्रदेश में कानून एवं प्रशासन की व्यवस्था करना लगभग असंभव है अतः पश्चिम उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाए जाने की मांग वर्कशॉप में की गई
कार्यशाला अध्यक्ष ओमपाल चौधरी ने बताया कि पंजाब से अलग हुये हरियाणा, हिमाचल प्रदेश हो या,महाराष्ट्र से अलग हुआ गुजरात राज्य हो, आज ये विकसित राज्य में शुमार है, इसी तरह उत्तराखंड, झारखंड और छत्तीसगढ़ आज अपने मूल राज्य से कही ज्यादा तरक्की करते नजर आ रहे है
साथ ही यह भी बताया गया कि जब एक करोड की जनसंख्या का उत्तराखंड और ढाई करोड की जनसंख्या का हरियाणा बन सकता है। तो 25 करोड की उ० प्र० की जनसंख्या को विभाजित करके 8 करोड का अलग प्रदेश उत्तम प्रदेश (पश्चिमांचल) क्यों नही बन सकता
वर्कशॉप मे यशवीर सिंह, सुदेश कुमार आदि ने अपने विचार रखें।कार्यशाला मे इकबाल सिंह, जगपाल सिह , अशोक दबाडी, अंकित , राजकुमार, जगबीर सिंह, अनुज विहान, अजीत विहान, सुभाष आदि ने भाग लिया।