Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: नगर भ्रमण के दौरान भक्तों को दर्शन देंगे बालाजी महाराज

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री बालाजी जन्मोत्सव बालाजी धाम मंदिर प्रांगण में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। आगामी ६ अप्रैल को बाबा बालाजी महाराज की शोभायात्रा के साथ इस महोत्सव का शुभारंभ होगा।प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि चौत्र सुदी पूर्णिमा के दिन प्रातः ७ः०० बजे मंदिर मे बाबा बालाजी महाराज का स्वर्ण श्रृंगार, छप्पन भोग व महाआरती के पश्चात बाबा बालाजी महाराज अपने स्वर्ण रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण के दौरान भक्तों को दर्शन देंगे।

रथ यात्रा मंदिर प्रांगण से चलकर नवीन मंडी स्थल, मुनीम कॉलोनी, जैन कन्या इंटर कॉलेज, बड़ा डाकखाना, गौशाला रोड, नंदी स्वीट्स, पुरानी गुड मंडी रोड से मुड़कर पीठ बाजार, चौड़ी गली, बिंदल बाजार, मेहता क्लब के बराबर से वकील रोड, बड़ी धर्मशाला के चौराहे से गौशाला रोड, भोपा पुल, अंसारी रोड से मोती महल सराफा बाजार, भगत सिंह रोड, शिव चौक, बालाजी चौक, थाना सिविल लाइन से गांधी कॉलोनी पुल, लक्ष्मी नारायण मंदिर, गांधी कॉलोनी मेन रोड, द्वारिकापुरी से होते हुए भोपा पुल के बराबर से वकील रोड, मंडी बिजली घर के बराबर से बड़ा डाकखाना होते हुए वापस मंदिर प्रांगण में आकर समाप्त होगी।

वही दूसरे दिन बाबा का भव्य विशाल जागरण आयोजित किया जाएगा जिसमें बाबा का गुणगान राम अवतार शर्मा, संजय गुलाटी, अवधेश सावन द्वारा किया जाएगा। तीसरे व अंतिम दिन बाबा को भोग लगाकर मंदिर प्रांगण में बाबा का विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। मंदिर कमेटी द्वारा सभी भक्तों को बाबा के जन्मोत्सव में सम्मिलित होने की प्रार्थना की है,।

वहीं दूसरी और यातायात व्यवस्था को देखते हुए एकल एवं डिवाइडर की व्यवस्था लागू की गई है। जिसमें मंदिर समिति द्वारा सभी श्रद्धालु भक्तों से निवेदन किया गया है कि यात्रा में झांकी में डीजे का आकार एवं ध्वनि विस्तारक को नियंत्रित करके बाबा की शोभायात्रा में शामिल किया जाए। मंदिर के संस्थापक संरक्षक भीमसेन कंसल द्वारा बताया गया है कि शोभायात्रा में उत्तर भारत के प्रमुख ११ बैंड ढोल ताशे आतिशबाजी के साथ-साथ बाबा के रथ की अगुवाई करने वाले बाबा श्री खाटू श्याम, बाबा अमरनाथ, बाबा महाकाल, बाबा बालक नाथ एवं स्वयं, प्रभु श्री राम अपने रथ पर पूर्ण श्रृंगार के साथ भक्तों को आशीर्वाद देंगे। इसी शोभायात्रा में भक्तों को अन्य दिव्य अलौकिक दर्शन कई अन्य झांकियों के भी होंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान चंद्र किरण गुरु जी संस्थापक, सुरेश चंद बंसल संरक्षक, हरिशंकर तायल प्रधान, राकेश अरोड़ा, विजय बंसल, प्रसिद्ध उद्योगपति भीमसेन कंसल, सुनील तायल, अशोक शर्मा एडवोकेट, श्याम लाल गोयल, नितिन गोयल, अंबरीश सिंघल, चाचा जेपी लोकेश, मनोज खंडेलवाल, कुलदीप कैलाश गुप्ता, नवीन जिंदल, शिवम गुप्ता, उदित गर्ग, अंकित गर्ग सदाशिव शर्मा, रजत राठी, रजत गोयल सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + ten =