फिल्मी चक्कर

गौहर खान ने शेयर किया बेडरूम का वीडियो, कमेंट कर रहे हैं फैंस

गौहर खान (Gauhar Khan) और जैद दरबार की शादी को 4 महीने होने वाले हैं. दोनों शादी के बाद के इस वक्त को खूब एन्जॉय करते नजर आते हैं.

अक्सर गौहर अपनी वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं जो उनके फैंस को खूब पसंद आती है. अब ऐसी ही एक और वीडियो सामने आई है जिसमें गौहर पति जैद दरबार को परेशान करती दिखाई दे रही हैं.

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैद दरबार सो रहे हैं लेकिन गौहर उन्हें बार-बार उठाकर परेशान कर रही हैं. वहीं ऐसा करने पर जैद काफी परेशान हो चुके वाले एक्सप्रेशन भी दे रहे हैं.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan)

 

इस वीडियो को गौहर ने अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है. वैसे ही फैंस को इनकी जोड़ी की क्यूटनेस खूब भाती है और उस पर ये वीडियो और भी लाजवाब है.

वहीं इस वीडियों के साथ गौहर खान ने जो कैप्शन दिया है उससे पता चलता है कि वो कितना शरारती हैं और दूसरों को तंग करने का मौका हाथ से जाने नहीं देतीं. उन्होंने लिखा कि जैद काफी बोरिंग है लेकिन उनके लिए उनकी नींद काफी अहम है और इसीलिए वो ऐसा कर रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan)

वहीं इस वीडियो को शेयर करने के साथ गौहर ने फैंस से सवाल भी पूछा है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि आपकी किस एक आदत से आपके पार्टनर परेशान होते हैं?

अब फैंस भी खुलकर इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं और अपने-अपने पार्टनर की आदत के बारे में बता रहे हैं. आपको बता दें कि दोनों की शादी बीते साल 25 दिसंबर को हुई थी.

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 6 =