उत्तर प्रदेश

प्रधानी चुनाव: कौशांबी में हिंसा, पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को किया गिरफ्तार

करारी कोतवाली के बरई बंधवा गांव में प्रधानी चुनाव को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। ईंट पत्थर के साथ गोलियां भी चली। दोनों पक्षों से कुल चार लोग घायल हो गए। सीओ सदर कई थानों के फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाद गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। मौके पर एहतियातन भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया।

बता दें कि करारी के बरई बंधवा गांव में प्रधान पद के दो उम्मीदवार शर्मिला बीबी पत्नी खलीक अहमद उर्फ निक्के व सोनारिन पत्नी सुग्गन सरोज हैं।

नामांकन के बाद दोनों पक्ष मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इसके अलावा तरह-तरह के हथकंडे प्रयोग किये जा रहे हैं। बताते है कि प्रधान पद की उम्मीदवार सोनारिन के पक्ष के लोगों का कहना है कि दूसरी उम्मीदवार शर्मिला बीबी के पति खलीक अहमद उर्फ निक्के अपने समर्थकों के साथ श्रीलाल पासी के घर पहुंचकर खुद के पक्ष में जबरन वोट मांग रहे थे।

तभी बीडीसी पद का चुनाव लड़ रहे रमेश सरोज वहां पहुंचकर जबरदस्ती करने का विरोध किया। इस बात से नाराज खलीक अहमद उर्फ निक्के व उनके आधा दर्जन समर्थकों ने लाठी डंडे आदि से रमेश सरोज की जमकर पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। जब तक सोनारिन के पक्ष के लोग इकट्ठा होते तब आरोपी वहां से चल दिए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में ईंट पत्थर चलने लगे। निक्के जब अपने घर पहुंच गए तभी नौ राउंड फायरिंग की गई। जिसमे शर्मिला बीबी के पक्ष के मो कैश को छर्रा लगा और वह घायल हो गया। दूसरे पक्ष के अहमद भी ईंट पत्थर से घायल हो गया।

शर्मिला बीबी के पक्ष का कहना है कि उसका पति समर्थकों के साथ अपने घर पर ही बैठे थे। तभी सोनारिन के पक्ष के लोग वहां आकर ईंट पत्थर चलाने लगे और फायरिंग किया। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ सदर कृष्ण गोपाल सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों तरफ से करीब आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है।

गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। उधर घटना के करीब दो घण्टे बाद प्रधान पद की उम्मीदवार सोनारिन के पति सुग्गन सरोज के ऊपर फायरिंग की गई। इसमें सुग्गन के पीठ पर छर्रा लगने से वह घायल हो गया।

घटना में दोनों तरफ से कुल चार लोग मो कैश, मो अहमद, रमेश सरोज और सुग्गन घायल बताए जा रहे हैं। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दोनों तरफ से कई लोगों के खिलाफ गम्भीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 6029 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 5 =