गाजियाबाद: कपड़े के शोरूम में लगी भयानक आग
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भयानक आग लग गई है। यह भीषण आग लोनी के इंदिरा मार्केट इलाके में कपड़े के शोरूम और ऊपर बने स्टोर रूम में लगी है। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। आसपास के मकान भी आग की चपेट में आ गए हैं।
