उत्तर प्रदेश

Raebareli News: भुएमऊ गेस्ट हाउस में 8 घंटे पाठशाला चलाई प्रियंका गांधी ने

Raebareli News: UP Election 2022 के मद्देनजर सूबे के दौरे पर पहुंची  Congress महासचिव Priyanka Gandhi रविवार को  संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर पहुंची। उन्होंने भुएमऊ गेस्ट हाउस में 8 घंटे पाठशाला चलाई। सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक वो कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद में रही।

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता विकास गौरव ने मीडिया को बताया कि 2022 का जो मिशन है़, जिसमें 16-17 हफ्ते रह गए हैं। उसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जो हिंदू कॉर्ड खेलकर उन्हें ही प्रताड़ित किया था वो भी सेफ नहीं है। 2022 में भाजपा का पत्ता साफ होगा। प्रियंका गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता में बताए कि मोदी राज में सारी चीजे बेची गई हैं। रेल-भेल सब बेचे गए हैं। इसकी दुबारा इंक्वायरी होगी। 2024 में 2022 का इम्पैक्ट पड़ेगा। प्रियंका ने कहा है़ हम दुबारा नए भारत को सृजित करने की कोशिश करेंगे।

उन्होंने हम कार्यकर्ताओं से कहा है़ हमें ग्राउंड लेबल पर रहना है़। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों से उन्होंने बात किया है़। उन्होंने चौथे स्तंभ को संदेश दिया है़ कि 2022 में मीडिया की भूमिका अहम है़। उन्होंने रिक्वेस्ट किया है़ अगर मीडिया अपना काम अच्छे तरीके से कर दे तो और भी बेहतर हो जाएगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 − 1 =