ग्राम कुटेसरा में मेरठ सेवा समाज संस्था द्वारा मनाया गया ग्लोबल हेण्डवॉश डे
चरथावल। संवाद परियोजना के अंतर्गत मुजफ्फरनगर जिले में अलग-अलग ब्लॉक में अंतरराष्ट्रीय ग्लोबल हेण्डवॉश म मेरठ सेवा समाज संस्था द्वारा चरथावल व सदर ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में मनाया गया
इस अवसर पर समुदाय को ग्लोबल हैंडवॉश डे दिवस पर हाथ धुलाई के विषय पर बताया गया
इस विषय पर बताते हुए संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया. कोविड-19 महामारी पर जागरूक करते लोगों को हाथ धुलाई के महत्व के विषय पर समझाया मेरठ सेवा समाज संस्था के प्रेरक राजेश कुमार भारद्वाज द्वारा प्राइमरी स्कूल कूटेसरा में स्कूल स्टाफ व बच्चों के साथ गलोबल हेण्डवॉश डे मनाया गया
बच्चों को हाथ धुलाई करके दिखाया गया इस प्रोग्राम में अध्यापक महराज त्यागी,मंजू लता व मेरठ सेवा समाज प्रेरक राजेश कुमार भारद्वाज और स्कूली बच्चों ने भाग लिया
सदर ब्लाक में प्रेरक संगीता व नितिन ने समुदाय को साफ सफाई व कोविड-19 और हाथ धुलाई पर जागरूक किया।
