Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: बैंक प्रबंधकों के साथ की मीटिंग

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस लाईन सभागार में बैंक प्रबंधकों के साथ किया गया गोष्ठी का आयोजन, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस लाईन सभागार में जनपद के समस्त बैंक प्रबंधकों, वित्तीय संस्थान संचालकों/स्वामियों आदि के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान महोदय द्वारा सभी से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी करते हुए उनके शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा गोष्ठी में उपस्थित सभी बैंक प्रबंधकों, वित्तीय संस्थान संचालकोंध्स्वामियों से कहा गया कि सुरक्षा मानकों के प्रति सचेत रहें

बैंक परिसर तथा एटीएम उच्चगुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे इस तरह से लगाए जाएं ताकि बैंकध्एटीएम में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति के चेहरे की स्पष्ट वीडियो कैप्चर हो सके और साथ ही रात्रि के लिए नाइट विजन कैमरे लगाने की भी व्यवस्था की जाए। समय-समय पर उन्हें चेक करते रहें, बैंकों का अलार्म सिस्टम दुरूस्त हो व जहां कैश रखा जाता है, वहां सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध हो, प्रत्येक बैंकध्एटीएम पर सुरक्षा गार्ड अवश्य होने चाहिए तथा सुरक्षा गार्ड का पुलिस सत्यापन कराना भी अनिवार्य है, हेल्पलाइन नंबरों को अपने-अपने बैंकों में बोर्डध्एटीएम पर प्रदर्शित करें और खाता खुलवाने आये सभी बैंक कस्टमर का वेरिफिकेशनध््यङ्घष्ट उचित रूप से करें

बैंकों या एटीएम में संदिग्ध तरीके से घूमते पाए जाने वाले व्यक्तियों के बारे में पुलिस हेल्पलाइन नंबर -११२ पर कॉल करके पुलिस को सूचित किया जाए, कैश के आवागमन के समय पुलिस को अनिवार्य रूप से सूचित करें । इसके साथ ही महोदय द्वारा सभी बैंक प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि जब भी किसी मामले में पुलिस द्वारा बैंक से कोई जानकारी मांगी जाए तो बैंक उस जानकारी को प्राथमिकता से ले और मामले से संबंधित जानकारी जल्द उपलब्ध करवाने का प्रयास करें ताकि अपराधियों की पहचान कर मामले में आगे की कार्रवाई कर सके ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि पुलिस टीमों को बैंकों के बाहर समय-समय पर गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद अगर उन्हें कोई अपराधिक गतिविधि नजर आती है अथवा किसी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति से किसी प्रकार का खतरा प्रतीत होता है तो इसकी सूचना तत्काल डायल-११२ अथवा स्थानीय थाना पर दें , मुजफ्फरनगर पुलिस पूरी तरह से आपकी सुरक्षा को लेकर कृतसंकल्प है।

गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद, सहायक पुलिस अधीक्षक श्री विनायक गोपाल सहित अन्य अधिकारीगणध्कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + seventeen =