उत्तर प्रदेश

Gonda: बेटे की चाहत में साली प्रियंका के कहने पर 22 महीने की मासूम बच्ची की जान ली

Gonda तंत्र-मंत्र के चक्कर में पुलिस ने तांत्रिक और उसकी पत्नी सहित चार आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. बेटे की चाहत ने एक परिवार को हैवान बना दिया. जिसके बाद बेटे की चाहत में मासूम बेटी की बलि चढ़ाने जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दे दिया गया. जिले के खोडारे थाना क्षेत्र के केशव नगर ग्रंट गांव के बाहर गन्ने के खेत में 22 माह की बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी. 16 सितंबर को घर से अचानक बच्ची गायब हुई और 2 दिन बाद 18 सितंबर को उसका शव सड़क के किनारे पड़ा मिला था.

काफी मशक्कत के बाद भी जब इस घटना के बारे में कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने सीओ क्राइम, सीओ मनकापुर, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम को घटना के खुलासे का निर्देश दिया था. जांच के दौरान पता चला कि अलगू नामक व्यक्ति ने अपनी साली प्रियंका के कहने पर 22 महीने की मासूम बच्ची की जान ली है. इस गांव के ही रहने वाले तांत्रिक महंगी और उसकी पत्नी जोखना को 5 हजार रुपए झाड़ फूंक के लिए दिए और उन्हीं के कहने पर बलि भी दे दी.

अलगू की साली ने बताया था कि मंहगी तंत्र मंत्र करता है और इसके बाद इन लोगों ने अलगू से पड़ोसी की मासूम बच्ची की बलि देने के लिए कहा. बस फिर क्या था बेटे की चाह में अलगू पागल हो गया और मासूम का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया.

पुलिस ने हत्या में शामिल अलगू की साली प्रियंका उर्फ प्रीति, महंगी उसकी पत्नी जोखना और अलगू को गिरफ्तार कर लिया है और विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है.  पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के मुताबिक तंत्र-मंत्र में इन लोगों ने मासूम बच्ची की जान ली है और इन लोगों को जेल भेज कर कार्रवाई की जा रही है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 3 =