उत्तर प्रदेश

Gonda News: व्यापारी के अपहरण मामले में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, Police मुठभेड़

Gonda News: छपिया और एसओजी Police ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है. दोनों पर बीते दिनों यहां के करनपुर गांव से गल्ला व्यवसाई का उनकी दुकान से अपहरण करने का आरोप है. पुलिस ने इस मामले में जुबैर और राजकुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है.

राजकुमार के पैर में गोली लगी है, जिसका इलाज चल रहा है. इन दोनों अभियुक्तों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित है. इनका एक साथ रवि पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ चुका था. पुलिस को इनके पास से अपहरण में इस्तेमाल हुई ऑल्टो कार, व्यापारी का मोबाइल और अवैध तमंचा मिला है.

खबर के मुताबिक 6 फरवरी को करनपुर गांव के गल्ला व्यवसायी सील प्रसाद का उसकी दुकान से चार बदमाशों ने अपहरण कर लिया था. अपरहरणकर्ता ऑल्टो कार में आए थे और तमंचा दिखाकर व्यापारी का अपहरण करके ले गए. पुलिस ने इस मामले में धारा 364 के तहत मामला दर्ज किया था.

जिसके बाद  पुलिस अधीक्षक ने घटना को संज्ञान में लेते हुए 3 टीमें गठित की. पुलिस टीम की सक्रियता को देखते हुए अपहरणकर्ता सील प्रसाद उर्फ बबलू को बनकटवां गांव के पास बस्ती बार्डर के पास छोडकर फरार हो गए थे.

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी रवि प्रकाश को 8 फरवरी को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया था. जिसके बाद रविवार को थाना छपिया और एसओजी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में दो आरोपियों जुबैर और राजकुमार को भी गिरफ्तार कर लिया.

इनके पास से अपहरण में इस्तेमाल हुए ऑल्टो कार और एक मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पुलिस पार्टी को जान से मारने की नीयत से फायर किया था. जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त राजकुमार यादव के पैर में गोली लग गई और एक कॉस्टेबल भी घायल हो गया. 

इस मामले पर जानकारी देते हुए गोंडा पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि ये दोनों इनामी बदमाश एक व्यापारी के अपहरण में वांटेड थे. पिछले महीने ही अपहरण की घटना हुई थी अपहरण होते ही पुलिस ने जनपद में घेराबंदी कर दी थी

जिससे अपहरणकर्ता व्यापारी को छोड़ कर भाग गए. बाद में पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी. पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को पुरस्कृत करने की बात कही है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 10 =