उत्तर प्रदेश

गोरखपुर महोत्सव में कला और संस्कृति का अनुठा संगम है: कमलेश पासवान

बांसगांव लोकसभा के सांसद कमलेश पासवान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का गोरखपुर और उत्तर प्रदेश का विकास होने पर आभार व्यक्त किया।

गोरखपुर महोत्सव 2021 के दो दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन चंपा देवी पार्क में बांसगांव लोकसभा के सांसद कमलेश पासवान ने सर्व प्रथम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ द्वारा अयोध्या श्रीराम मंदिर का शिलान्यास,काशी विश्वनाथ मंदिर, चित्रकूट धाम, मथुरा, वृंदावन, घाटों का सुंदरीकरण, कुशीनगर,कबीर स्थली मगहर, कुंभ मेला, बहराइच में सुहेलदेव पासी स्मृति में प्रोजेक्ट, गोरखपुर खाद कारखाना, किसानों का कर्ज माफी, पिपराइच और मुंडेरवां चीनी मिल, गोरखपुर में राप्ती नदी के घाट का सुंदरीकरण, मुख्यमंत्री आवास, शौचालय, प्रदेश को गुंडा राज से मुक्त करना योगी सरकार में संभव हो सका है।

इसके अलावा कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा उज्वला गैस कनेक्शन, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य योजना भाजपा के शासन काल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा संभव हो सका।

मैं इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का बारंबार आभार व्यक्त करता हूं।

और कहा कि गोरखपुर महोत्सव पूर्वांचल के लिए कला और संस्कृति का अनुठा संगम है।जो योगी आदित्यनाथ जी द्वारा पूर्वांचल के निवासियों के लिए संभव हो सका है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 16 =