Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भाजपा व बसपा छोड सैकडों लोग सपा में हुए शामिल

मुजफ्फरनगर। सपा मे ही हर वर्ग का हित सुरक्षित है। सरकार किसानो की समस्याओ की अनदेखी कर रही है। सरकार को किसान,मजदूर,छात्र आदि की समस्याओ के प्रति गंभीर होना चाहिए।

सरकार की अनदेखी के कारण ही आमजन की समस्याएं बढी हैं। महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर आज विभिन्न दलो से सपा मे शामिल हुए कार्यकर्ताआें के स्वागत मे आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि सपा मुखिया एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर आज सैकडो लोगो ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।

यह सपा की लोकप्रियता एवं पार्टी के सिद्धान्तो का प्रमाण है। इस दौरान गांव पचैण्डा निवासी अर्जुन पहलवान अपने समर्थको के साथ भाजपा को अलविदा कहकर सपा मे शामिल हुए।

नरेश भारती,गांव पचैण्डा से बीडीसी अशोक कुमार सहित सैकडो लोगो ने बसपा व भाजपा आदि छोडकर सपा की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम का संचालन महानगर महासचिव शलभ गुप्ता एड. ने किया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी,पूर्व मंत्री उमाकिरण, पूर्व मंत्री दर्जा प्राप्त महेश बंसल, सचिन अग्रवाल,महानगर अध्यक्ष अलीम सिददकी,अर्जुन पहलवान,पूर्व जिला पंचायत सदस्य सोमपाल भाटी,साजिद हसन आदि अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 6029 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + six =