उत्तर प्रदेश

Gorakhpur: जन्मदिन पार्टी में बुलाकर युवती से दुष्कर्म

Gorakhpur  तिवारीपुर इलाके की एक युवती को जन्मदिन पार्टी में बुलाकर दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और फिर धमकी देकर नकदी, गहने लेने के आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि जन्मदिन के दिन नशीला पदार्थ खिलाकर युवती को बेहोश कर वारदात को अंजाम दिया गया।

पिछले कुछ महीनों से आरोपी फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। घर के लॉकर से गहने गायब होने पर मां ने जब पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आया। आरोपी की पहचान जफर कॉलोनी बहरामपुर निवासी सैफ अली हासमी के रूप में हुई।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी सैफ अली युवती के साथ कॉलेज में पढ़ता था। करीब एक साल पहले उसने युवती को अपने घर जन्मदिन पार्टी में बुलाया था। उसके घरवाले कहीं गए थे। खाने के सामान में उसने नशीली गोलियां मिला दीं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − twelve =