उत्तर प्रदेश

Azamgarh- मुठभेड़ में गोरखपुर का बदमाश सुरेंद्र जायसवाल अरेस्ट

Azamgarh: Gorakhpur के खानीपुर, जैतपुर निवासी सुरेंद्र जायसवाल उर्फ सुरेंद्र तिवारी को कैंट थाने की पुलिस ने अनौला, टकटकपुर में मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पुलिस के असलहे से निकली गोली सुरेंद्र के दाएं पैर में लगी है। उसके खिलाफ संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, देवरिया, महाराजगंज, गोरखपुर और वाराणसी जिले में लूट और उचक्कागिरी जैसे 28 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार होने से पहले सुरेंद्र 24 बार जेल जा चुका है। बदमाश सुरेंद्र जायसवाल उर्फ सुरेंद्र तिवारी।

उसके पास से एक तमंचा-कारतूस, एक चेन, एक कंगन, एक अंगूठी, दो टप्स, एक लॉकेट, एक बाइक, तीन मोबाइल और 1200 रुपये बरामद हुए। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीना ने बताया कि एडीसीपी सरवणन टी के नेतृत्व में एसीपी कैंट विदुष सक्सेना और कैंट थानाध्यक्ष राजू सिंह व उनकी टीम के दरोगा सुरेंद्र कुमार शुक्ला, गौरव कुमार मिश्रा व आयूष पांडेय अनौला, टकटकपुर क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। 

एक बाइक सवार युवक को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो वह तेजी से भागा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे घेर लिया तो उसने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के दाएं पैर में लगी। बदमाश का उपचार कराने के बाद उससे पूछताछ की गई। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21505 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × five =