उत्तर प्रदेश

Gorakhpur : पिता के साथ मारपीट कर रहे बदमाशों का वीडियो बना रही नाबालिग के पेट में मारी गोली

Gorakhpur  के गगहा क्षेत्र के जगदीशपुर भलुआन गांव में नाबालिग लड़की को बदमाशों ने गोली मार दी। किशोरी हत्या के नीयत से पिता के साथ मारपीट कर रहे बदमाशों का वीडियो बना रही थी। एक बदमाश ने उसे वीडियो बनाता देख पेट में गोली मार दी और मोबाइल लेकर फरार हो गए। किशोरी की स्थिति गम्भीर बनी हुई है। मेडिकल कॉलेज में वह जिंदगी व मौत से जूझ रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

बता दें कि घटना शुक्रवार की रात 11.30 बजे की है। गगहा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर भलुवान निवासी राजीव नयन सिंह अपने बरामदे मे सो रहे थे। तभी गांव का शातिर अपराधी विजय प्रजापति अपने तीन साथियों के साथ बाइक से पहुंचा। रुपये के पुराने लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। कहासुनी के दौरान बदमाश राजीव नयन को मारने पीटने लगे। एक बदमाश ने तमंचा निकाल लिया।

तभी शोर सुनकर 16 वर्षीय पुत्री काजल सिंह बाहर आ गयी। वह अपने स्मार्ट फोन से मारपीट की घटना का वीडियो बनाने लगी। विजय प्रजापति ने लड़की को वीडियो बनाते हुए देखा तो ऐसा करने से मना किया। इसके बाद भी लड़की ने वीडियो बनाना जारी रखा तो उसने नाराज होकर लड़की के पेट में तमंचा सटाकर गोली मार दी। खून से लथपथ गिरा देख बदमाश मोबाइल छीनकर साथियों के साथ फरार हो गए।

घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना 112 व 108 पर दी। सुचना मिलते ही गगहा पुलिस व 112 नंबर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस अपनी गाड़ी से घायल लडकी को अस्पताल ले जाने लगी। इसी बीच रास्ते में एम्बुलेंस मिल गई। जिससे उसे कौड़ीराम स्थित अस्पताल पहुंचाया गया। कौड़ीराम से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी गम्भीर स्थिति देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 6029 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − one =