उत्तर प्रदेश

Budaun: बाहरवाली के चक्कर में जमीन बेच बनवा रहा घर, पुलिस को तहरीर

Budaun के सिविल लाइंस क्षेत्र में एक युवक ने बाहरवाली के चक्कर में घरवाली का जीना दुश्वार कर दिया है। पत्नी का उत्पीड़न करता है। घर से निकालने की धमकी देता है। यहां तक कि दूसरी महिला के चक्कर में उसने अपनी 19 लाख रुपये की जमीन बेच दी और अब उसके लिए शहर में एक मकान बनवा रहा है। जबकि पत्नी को एक-एक रुपये के लिए परेशान कर दिया। पीड़ित महिला ने पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

ग्राम बरातेगदार निवासी महिला का कहना है कि उसकी शादी 14 जून 2021 को हुई थी। तब से वह अपनी ससुराल ग्राम बरातेदार में रह रही है, लेकिन पिछले कुछ माह से उसके पति ने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया है। उसका पति सालारपुर ब्लॉक क्षेत्र के एक उच्च प्राथमिक स्कूल में अनुदेशक है। 

गांव की ही लड़की दूसरे स्कूल में अनुदेशक है। उन दोनों का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उस लड़की की खातिर उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। उसका उत्पीड़न करता है। घर के खर्च को एक रुपया भी नहीं देता। वह केवल अपनी सास के साथ रह रही है। उसकी एक छोटी बेटी भी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 2 =