ग्राम पंचायत सिखरेडा: कोविड वेक्सीनेशन के प्रति जागरुक किया
मुज़फ्फरनगर। प्रदेश के कई गांवों में अब भी कोरोना वैक्सीन को लेकर लोग आशंकित हैं, उन्हें डर है कि कहीं वैक्सीनेशन कराने के पश्चात उनकी हालत न बिगड़ जाए। वहीं मुज़फ्फरनगर विकास खंड सदर क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिखरेडा के ग्राम प्रधान मास्टर गय्यूर अली खुद पूरे गांव में घुमे और लोगों को कोविड वेक्सीनेशन के प्रति जागरुक किया।
ग्राम प्रधान का मकसद है कि कोई भी ग्रामीण बिना टीकाकरण के न रह जाए, जिससे इस महामारी को पूरी तरह से भगाया जा सके। आज सिखरेडा के सरकारी स्कूल मे कोविड टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैम्प लगाया गया
जहा टीम १५० कोविड टीका लेकर गई। टीकाकरण की शुरूआत ग्राम प्रधान मास्टर गय्यूर अली ने पहली डोज लगवाकर की वही ग्राम प्रधान मास्टर गय्यूर अली की मेहनत का नतीजा रहा कि ग्रामवासियो ने पूरे १५० लोगो ने टीकाकरण कराकर मिसाल कायम की।
वैक्सीन के वायल खत्म होने के बाद लाइन में लगे करीब २५ लोग बिना टीकाकरण ही लौट गए।सिखरेडा प्रधान मास्टर गय्यूर अली की मेहनत लाई रंग- सिखरेडा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान मास्टर गय्यूर अली की मेहनत अब रंग लाई है।
प्रधानी का चुनाव जीतने के बाद से ही उन्होंने कोरोना महामारी के खिलाफ जंग छेड़ रखी है। पूरे गांव में साफ-सफाई के लिए मुहिम छेड़ रखी है। प्रधान पूरे गांव के हर घर में खुद जाकर लोगों को कोरोना टीकाकरण के लिए जागरुक किया। जिसका असर अब साफ दिखा और हर घर के १५० लोगो ने अब खुद आकर वैक्सीनेशन करवा रहे हैं।
टीका लगवाने से नहीं कोई परेशानी-वहीं गांव में वैक्सीनेशन कराने के बाद लोगों ने बताया कि टीका लगवाने के बाद उन्हें किसी तरह की कोई परेशान नहीं हुई। वह बिल्कुल स्वस्थ महसूस कर रहे हैं।
वैक्सीनेशन कराने वालों का कहना है कि गांव में बराबर सफाई और सैनिटाइजेशन का काम करवाया जा रहा है। लोगों को टीकाकरण के लिए काफी जागरुक किया गया है, जिससे गांव वाले आकर टीका लगवा रहे हैं।
गांव में निगरानी समिति बनाई गई-सिखरेडा के ग्राम सचिव हरीश चन्द्र ने बताया कि गांव में निगरानी समिति बनाई गई है। जिसमें सभी विभागों के लोग होते हैं।
सभी लोग समन्वय स्थापित करते हुए ग्राम प्रधान के सहयोग से बैठक करते हैं। बैठक में हम लोग एक-एक ग्रामीण की काउंसलिंग करते हैं और उन्हें जागरुक करते हैं। सभी को कोविड टीका लगवाने के लिए जागरुक किया जाता है। हमारी कोशिश रहती है कि ज्यादा से ज्यादा लोग टीकाकरण करवाएं।

