वैश्विक

Teesta Setalvad पर कसा गुजरात एटीएस का शिकंजा; टीम ने हिरासत में लिया, अब होगी पूछताछ

गुजरात एटीएस की टीम ने शनिवार को तीस्ता सीतलवाड़ (Teesta Setalvad) के मुंबई स्थित आवास का दरवाजा खटखटाया। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक एटीएस की टीम तीस्‍ता सीतलवाड़ (Teesta Setalvad) के एनजीओ पर एक केस की छानबीन के सिलसिले में पहुंची थी।

एटीएस ने पहले तीस्ता सीतलवाड़ को हिरासत में लिया। इसके बाद वह उनको मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन पर पहुंची। सूत्रों की मानें तो एटीएस की टीम तीस्ता सीतलवाड़ को लेकर गुजरात रवाना होने वाली है।

मालूम हो कि आज ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि तीस्ता सीतलवाड़ (Teesta Setalvad) के एनजीओ ने गुजरात दंगों के बारे में आधारहीन जानकारियां दी थीं। समाचार एजेंसी एएनआइ से विशेष बातचीत में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बहुत ध्यान से पढ़ा है।

फैसले में स्पष्ट रूप से तीस्ता सीतलवाड़ के नाम का उल्लेख है। तीस्ता सीतलवाड़ (Teesta Setalvad) के द्वारा चलाए जा रहे एनजीओ ने पुलिस को दंगों के बारे में आधारहीन जानकारी दी थी।

यह घटना ऐसे वक्‍त में सामने आई है जब सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात दंगों पर पीएम मोदी को मिली क्लीन चिट के खिलाफ जाकिया जाफरी की याचिका को खारिज करते हुए कठोर टिप्‍पणियां की थी। साथ ही शीर्ष अदालत ने तीस्ता सीतलवाड़ (Teesta Setalvad) के खिलाफ जांच की जरूरत भी बताई थी।

न्यायमूर्ति एएम खानविलकर की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की पीठ ने गुजरात दंगा मामले में प्रधानमंत्री मोदी को एसआईटी की क्लीन चिट को बरकरार रखते हुए कहा था कि मामले में सह-याचिकाकर्ता सीतलवाड़ (Teesta Setalvad) ने जकिया जाफरी की भावनाओं का शोषण किया।

सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात दंगा मामले में सीतलवाड़ की भूमिका पर छानबीन की जरूरत बताई थी। शीर्ष अदालत ने अपने फैसले में कहा था जो लोग और अधिकारी कानून का खिलवाड़ कर रहे हैं, उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
शीर्ष अदालत ने कहा कि 2002 के दंगों पर झूठी जानकारी देने के लिए असंतुष्ट अधिकारियों को भी न्‍याय के दायरे में लाने की जरूरत है। उक्‍त याचिका सियासी सरगर्मी बनाए रखने के लिए गलत और आधारहीन तथ्‍यों के आधार पर दाखिल की गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 9 =