खतौली/Muzaffarnagar News: अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत शातिरों को किया गिरफ्तार
खतौली। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मु०नगर द्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे उ०नि० मागेराम कर्दम चौकी प्रभारी पमनावली मय टीम द्वारा चैकिंग के दौरान दो अभि० गौतम पुत्र मगन नि० ग्राम कैलावडा कलां थाना खतौली जनपद मु०नगर, प्रवीण सैनी पुत्र शेर सिंह नि० ग्राम कैलावडा कलां थाना खतौली जनपद मु०नगर को गिरफ्तार किया गया।
जिनके कब्जे से ०६ पुलिंदो में मोटर के टूटे पार्टस जिनका कुल वजन २३८ किलो ८६० ग्राम, एक पुलिदे में तांबे का तार वजन ८ किलो ४०० ग्राम, एक पुलिंदे में एक गैदाला, एक रस्सी, तीन चाबी,दो पाने, दो रिन्च, एक हथौडी व एक सिन्डासी, एक मो०सा० बरामद हुई। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० मागेराम कर्दम, का० रविन्द्र कुमार, का० राहुल कुमार, का० कुलदीप, का० रवि राणा, का० विनेश कुमार शामिल रहे।
किसान संगठन की आड में अपराध करने पर हुई कार्यवाही


गिरफ्तार अभियुक्तगण शमशाद अहमद पुत्र सईद निवासी मौ० झोझगान थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर, असलम शेख पुत्र सिकन्दर शेख निवासी मौ० कानून गोयान थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर।, इस्तकार पुत्र इलियास निवासी मौ० कानून गोयान थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर, बलराम ठाकुर (जिलाध्यक्ष) पुत्र देवेन्द्र सिह निवासी ग्राम रामपुर थाना छपार, मुजफ्फरनगर, अरूण पुत्र रघुनाथ निवासी बुच्चा बस्ती थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर। जिनके कब्जे से ०३ हूटर, ०१ स्विफ्ट कार, ०१ स्कार्पियो कार, ०१ बुलेरो कार बरामद किया। थाना परकाजी पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुए ०६ अन्य अभियुक्तों का चालान किया गया।










