खतौली/Muzaffarnagar News: निराश्रित पशुओं के लिए सहयोग धनराशि की एकत्रित, जिला गन्ना अधिकारी को हस्तगत
खतौली। (Muzaffarnagar News) त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड, खतौली के द्वारा रुपए ६५०००- की सहयोग धनराशि एकत्रित की गई। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह की प्रेरणा से जनपद में निराश्रित/ध्बेसहारा पशुओं के भरण-पोषण हेतु जन सहयोग/दान के रूप में चीनी मिल के उपाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार के नेतृत्व में चीनी मिल के विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा रुपए ६५०००-(पैंसठ हजार रुपए) की सहयोगात्मक धनराशि स्वेच्छा से एकत्रित करते हुए जिला गन्ना अधिकारी, मुजफ्फरनगर डॉ आर डी द्विवेदी को हस्तगत किया गया
इस अवसर पर चीनी मिल खतौली के उपाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार, कुलदीप राठी, महाप्रबंधक (गन्ना), ए के सिंह, उपमहाप्रबंधक (गन्ना), ओ पी मिश्र, महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग), डी पी सिंह, उपमहाप्रबंधक (एच आर), डी पी गुप्ता, उपमहाप्रबंधक (मैनुफैक्चरिंग), राजेश सिंह, सहायक महाप्रबंधक (क्वालिटी एंड कंट्रोल), राकेश शर्मा, अतिरिक्त महाप्रबंधक (वित्त) तथा जिला गन्ना अधिकारी, मुजफ्फरनगर, डॉ आर डी द्विवेदी उपस्थित रहे।
इसके पूर्व भी गन्ना विकास विभाग, मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद स्तरीय गौ संरक्षण समिति, मुजफ्फरनगर द्वारा रुपए २४३२००- भुसादान हेतु तथा ि२९.७० कुंतल भूसा अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल, रामपुर को दान किया जा चुका है।
जिला गन्ना अधिकारी ने इस पुनीत कार्य हेतु चीनी मिल, खतौली के उपाध्यक्ष सहित समस्त अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया गया और बताया कि इस धनराशि से भूसा खरीद कर जल्द ही किसी निरिश्रित गोवंश आश्रय स्थल को दान दिया गया है।
खिचड़ी का प्रसाद वितरित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) देश व समाज में सुख-शान्ति की कामना के साथ ही युवा पीढी को पुरातन संस्कृति का ज्ञान कराने के उद्देश्य से आज श्रीराम भवन पर ज्येष्ठ मास की द्वादशी के दिन खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया गया। जनपद के प्रमुख समाजसेवी व हिंदू महासंघ के संरक्षक मनीष चौधरी के प्रभु श्रीराम की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व पुष्पमाला अर्पित कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि ज्येष्ठ की द्वादशी पर खिचड़ी का प्रसाद वितरित करने का निर्णय इसलिए लिया गया है कि आज की हमारी युवा पीढी अपनी पुरातन संस्कृति से दूर होती जा रही है और पश्चिमी संस्कृति की तरफ झुकाव हो रहा है जिस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
युवाओं के कंधे पर देश व समाज को आगे ले जाने की जिम्मेदारी है, इसलिए सभी युवा नियमित रूप से अपने परिवार के बडे-बुजुर्गो के साथ बैठें और उनके अनुभवों का लाभ लेने का प्रयास करें। उन्होंने युवाओं से मोबाइल व सोशल मीडिया का जरुरत के मुताबिक उपयोग करने का आह्वान किया और इसकी लत से बचने का भी अनुरोध किया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक सतपाल सिंह ने अनेक धार्मिक भजन सुनाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
खिचड़ी प्रसाद वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी, गायक सतपाल सिंह, केपी चौधरी, विक्की चावला, सुरेंद्र मित्तल, नवीन कश्यप, नदीम अंसारी, मनीष चौधरी गोलू आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

