वैश्विक

Gujarat: मछली पकड़ने गए भारतीय मछुआरों पर Pakistani नौसैनिकों ने गोलीबारी की, 6 का अपहरण

Gujarat तट के पास अरब सागर में पाकिस्तानी नौसैनिकों ने भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी की है। गुजरात में द्वारका के समुद्री इलाके में पाकिस्तानी मरीन ने भारतीय नाव पर फायरिंग की। इसमें एक भारतीय मछुआरे की मौत हो गई। गुजरात तट के पास हुई गोलीबारी में पाक मरीन से 6 मछुआरों का अपहरण भी कर लिया है।

घटना उस समय हुई जब गुजरात में द्वारका के नजदीक ओखा के पास भारतीय मछुआरे मछली पकड़ने गए हुए थे। उसी दौरान पाकिस्तानी मरीन कंमाडो की बोट वहां से निकली। उन्होंने भारतीय बोट जलपरी पर फायरिंग कर दी।

टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना शनिवार रात की है। वारदात के समय भारतीय नाव अपनी सीमा में ही थी। फायरिंग में दूसरा मछुआरा घायल है। मृतक की पहचान श्रीधर के तौर पर हुई है। उसका पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। अपहरण किए गए मछुआरों को कहां ले जाया गया इसका पता भी फिलहाल नहीं चल सका है। दरअसल अरब सागर में समुद्री सीमा स्पष्ट नहीं है कई बार दोनों देश एक दूसरे के मछुआरों को गिरफ्तार कर लेते हैं। उनको सालों तक बिना वजह जेलों में रहना पड़ता है।

यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने समुद्र में इस तरह की हरकत की हो, वह पहले भी भारतीय मछुआरों का अपहरण कर उनकी नाव जब्त कर चुका है। पाकिस्तान की इस हरकत के बाद दोनों देशों के रिश्तों में फिर तनाव देखने को मिल सकता है। ध्यान रहे कि इसी साल मार्च में पाकिस्तान ने 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था। पाकिस्तान का आरोप था कि ये मछुआरे उसके जलक्षेत्र में घुस आए थे।

गौरतलब है कि भारत की समुद्री सीमा 7516 किलोमीटर लंबी है। इसमें पूर्व में बंगाल की खाड़ी, दक्षिण में हिंद महासागर, और पश्चिम में अरब सागर की तटीय सीमा शामिल है। 1962 किलोमीटर लंबी तटीय रेखा के साथ अंडमान और निकोबार द्वीप पहले स्थान पर है। समुद्री सीमा के मामले में गुजरात दूसरे स्थान पर है। यहां तटीय सीमा 1600 किलोमीटर लंबी है।

समुद्र से सटे बॉडर्स की सुरक्षा की जिम्मेदारी नेवी, कोस्टगार्ड और मरीन पुलिस के जिम्मे होती है। बड़े जंगी और मिसाइलों से लैस जहाजों के सहारे नेवी बाहरी समुद्री सीमाओं की सुरक्षा करती है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + fourteen =