वैश्विक

Gurugram: साड़ी चोरी करने के आरोप पर हुए विवाद में सुरक्षाकर्मी को गोली मार दी

Gurugram  के गांव नाथूपुर में बीते मंगलवार की देर शाम साड़ी चोरी करने के आरोप पर हुए विवाद में सुरक्षाकर्मी को गोली मार दी गई। सुरक्षाकर्मी के साथी ने उसे निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, लेकिन उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

मृतक की पहचान मूल रूप से बिहार निवासी पिंटू (29) के रूप में हुई है। डीएलएफ थाना फेज-2 ने हत्या व आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी अजय व उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अजय भी एक पेट्रोल पंप पर सुरक्षाकर्मी का काम करता है।

पिंटू के साथ ही रहने वाले अशोक दुबे ने बताया कि पिंटू गांव नाथूपुर में पिछले आठ साल से किराए पर रहा था। वह निजी कंपनी में सुरक्षाकर्मी का काम करता था। पड़ोस के कमरे में उत्तर प्रदेश के कासगंज निवासी अजय अपने परिवार के साथ रहता है। मंगलवार सुबह अजय की पत्नी पिंटू पर साड़ी चोरी करने का आरोप लगाते हुए झगड़ा करने लगी। 

उसने महिला को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद वह अपनी नौकरी पर चला गया। उस समय महिला का पति अजय वहां पर नहीं था। शाम को पिंटू वापस आया तब तक अजय भी वहां पर आ गया था। इसके बाद महिला ने अपने पति अजय के साथ मिलकर पिंटू से दोबारा झगड़ा करना शुरू कर दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21210 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + sixteen =